प्रियंका गांधी की ‘प्रतिज्ञा रैली’ से पहले आठ कांग्रेसियों के इस्तीफे

प्रियंका गांधी की ‘प्रतिज्ञा रैली’ से पहले आठ कांग्रेसियों के इस्तीफे

हिमाचल के सोलन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की 14 अक्टूबर की ‘परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली’ से पहले पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस, युवा कांग्रेस व इंटक के 8 नेताओं ने एक साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन नेताओं ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को त्यागपत्र भेजा है। इस बीच

हिमाचल के सोलन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की 14 अक्टूबर की ‘परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली’ से पहले पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस, युवा कांग्रेस व इंटक के 8 नेताओं ने एक साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन नेताओं ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को त्यागपत्र भेजा है। इस बीच बताया गया है कि प्रियंका गांधी के बाद राहुल गांधी भी जनसभा को संबोधित करने हिमाचल आने वाले हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव आकाश सैणी, अध्यक्ष युवा इंटक जिला शिमला राहुल नेगी, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस शिमला शहरी अमित मेहता, सचिव जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी भगत सिंह ठाकुर, सचिव जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी नरेश कुमार, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी मेहर सिंह कंवर, सचिव जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी धीरज कश्यप और सचिव प्रदेश युवा कांग्रेस प्रतीक शर्मा ने सामूहिक तौर पर इस्तीफा दिया है।
कांग्रेस छोड़ने वाले नेता पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन के करीबी है। हर्ष महाजन ने दो सप्ताह पहले ही कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। अब उनके करीबी 8 कांग्रेस नेताओं ने एक साथ इस्तीफा दिया है।
आकाश सैनी ने बताया कि धरातल पर काम करने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओं को पार्टी में तवज्जो नहीं दी जा रही है। कुछ समय से पार्टी में नई परिस्थितियां पैदा हुई है। इन परिस्थितियों में पार्टी में काम करना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि फिलहाल अभी यह तय नहीं है कि किस पार्टी में जॉइन करना है। गत दिवस भी कांग्रेस महासचिव धर्मपाल ठाकुर ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इनसे पहले कांग्रेस के दो विधायक पवन काजल और लखविंद्र राणा पार्टी को छोड़ चुके हैं।
बताया गया है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बाद राहुल गांधी भी हिमाचल में जनसभा संबोधित करने आएंगे। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त ने शिमला में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अभी भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त है। इसके बाद राहुल हिमाचल और गुजरात दोनों राज्यों में रैली करेंगे। उन्होंने कांग्रेस छोड़कर पार्टी के बारे में तरह तरह की बातें करने वालों को गद्दार बताया। जिन लोगों ने के लिए कांग्रेस ने सब कुछ किया। वह आज कई तरह की बातें कर रहे हैं। ​​​​​​
संजय दत्त ने कहा कि फिलहाल प्रियंका गांधी सोलन से “परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली’ से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद करेगी। इसके प्रियंका तीनों संसदीय क्षेत्रों में भी रैलियां संबोधित करेंगी। प्रियंका की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश है। संजय दत्त ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आठ सालों में हिमाचल की अनदेखी की गई है। अब हार सामने देख झूठे वादे किए जा रहे हैं। इससे पहले 2014 और 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो घोषणाएं की थी, उनमें से एक भी घोषणा पूरी नहीं की गई। 69 नेशनल हाईवे बनाने, सेब पर आयात शुल्क 100 फीसदी करने, कोल्ड ड्रिंक में एप्पल जूस कंसंट्रेंट मिलाने के वादे जुमले साबित हुए है। अब प्रदेश की जनता को गुमराह किया जा रहा है।

Posts Carousel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts

Follow Us